Covid-19: चंडीगढ़ में ऑनलाइन दिखेगी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

चंडीगढ़, सौरव सारसर। इस साल कोरोना वायरस का असर हर त्यौहार पर पढ़ रहा है। हर साल धूमधाम से मनाया जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भी यह सर देखा जा सकता है। चंडीगढ़ शहर के तमाम बड़े मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दौरान मंदिरों में कोई बड़ा प्रोग्राम नहीं होगा। लेकिन भगवान कृष्ण का जन्म पूरे विधि विधान के साथ मनाया जाएगा, जिनका प्रसारण ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए लड्डू गोपाल के दर्शन कराए जाएंगे। जिसके लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का बॉडी टेंपरेचर चेक किया जाएगा, मंदिर में जाने से पहले हाथों को सेनीटाइज कराया जाएगा और बिना मार्क्स के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, हालांकि शहर के कुछ मंदिरों मैं मार्क्स भी बांटे जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत इस बार दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। साथ ही श्रद्धालु मंदिरों में इकट्ठा भी नहीं हो सकेंगे। रात के 10:00 बजे के बाद मंदिरों में दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे, दस बजे के बाद होने वाले प्रोग्रामों का प्रसारण ऑनलाइन किया जाएगा। वायरस के कारण मंदिरों में चरणामृत और प्रसाद बांटने पर भी रोक है। सभी उपवासी घर के बने प्रसाद से ही उपवास खोलेगे।

शहर के चैतन्या गौड़ीया मठ मंदिर की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक झांकियां भी इस साल जन्माष्टमी पर नहीं लगाई गई है। जन्माष्टमी पर हर साल होने वाली सजावट भी मंदिर में नहीं की गई है।

टीसीएन न्यूज़ के साथ खास बातचीत में मठ मंदिर चंडीगढ़ के मुख्य पुजारी पंडित भक्ति विकास वामन महाराज ने बताया कि इस साल माहौल अलग है। और यह पहली बार है जब जन्माष्टमी वर्चुअल तरीकेे से मनाई जाएगी। मंदिर हर साल की तरह भगवान श्री कृष्ण का जन्म पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। लेकिन भक्तों को मंदिर में इकट्ठा नहीं हो पाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग के कारण सभी भक्तजन दूरी बनाकर भगवान का दर्शन करेंगे। दिन के समय मंदिर में भागवत महापुराण का पाठ होगा। रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के प्रगट समय पर भगवान का दूध, दही, माखन, घी, शहद और गंगाजल के साथ अभिषेक किया जाएगा। जिसमें सिर्फ मंदिर के पुजारी ही शामिल होंगे। जिसका प्रसारण भक्तों तक ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। इस बार कोविड-19 के कारण मंदिर में प्रसाद भी नहीं बांटा जाएगा। चंडीगढ़ मठ मंदिर की ओर सेे‌ श्रद्धालुओंं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जितना हो सके दूरी बनाए रखें और सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें।

-TCN News

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

Advertisement

Put your ad code here