हिमाचल: शिमला, मंडी, कांगड़ा, और कुल्लू में फिर बदले गए कोविड-19 के नियम

शिमला, सौरव सारसर। हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। जिसमें प्रदेश सरकार ने शिमला, मंडी, कांगड़ा, और कुल्लू में नाइट कर्फ्यू मेंं एक घंटे की राहत देतेेे हुए कर्फ्यू को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया है। यह कर्फ्यू पहले रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक हुआ करता था।

इसी के साथ अब शादियों सहित अन्य इनडोर व आउटडोर समारोहों में 50 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। इससे पहले इनडोर में 100 व आउटडोर में 200 लोगों के शामिल होने की छूट थी। 
साथ ही प्रदेश सरकार ने दफ्तरों में कर्मचारियों के लिए अब 6 के बजाए 5 डे वीक कर दिया है। हर शनिवार “वर्क फ्रोम होम” होगा बाक़ी दिनों में अब पूरे स्टॉफ के साथ काम होगा जो कि पहले 50-50 के तहत था। 5 डे वीक को प्रदेश में 31 दिसंबर तक लागू किया गया है। 
बता दें की हिमाचल प्रदेश में कोरोना कि मामले 38 हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैैं। जिसमें 29 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके है। वहीं 600 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसमें अकेले नवंबर महीने में ही 300 से ज़्यादा मौतें हो हुई है। 

-TCN News

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Advertisement

Put your ad code here