नहीं रहे उर्दू के मशहूर शायर डॉ राहत इंदौरी, खजरानी कब्रिस्तान में दी गई मिट्टी

भोपाल, सौरव सारसर। उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे। 11 अगस्त की शाम मंगलवार को करीब 5 बजे इंदौर के एक अस्पताल में उनका इंतकाल हो गया। वे 70 साल के थे। उन्हें 60 फ़ीसद निमोनिया था। और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके कारण उन्हें मंगलवार को ही इंदौर के अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार  डॉक्टर भंडारी ने एएनआई से कहां कि आज उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अपने कोरोना कोई पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस को दी थी। और अपनेेेे फैंस ठीक होने के लिए दुआ करनेे को आग्रह किया था।

राहत इंदौरी के इंतकाल और दफनाए जाने की जानकारी भी उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी गई। डॉ राहत को खजरानी कब्रिस्तान में दफनाए जाने की जानकारी दी गई। और फैंस को अपने घरों से ही दुआ करने के लिए आग्रह किया गया।

बता दें कि डॉ राहत इंदौरी उर्दू के मशहूर शायर होने के साथ-साथ, उन्होंन बॉलीवुड की कई फिल्मों को गानें भी दिए थे। वह बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाले शायरों में से थे। उनके इंतेक़ाल के बाद उनके फैंस में गम का माहौल है।

-TCN News

إرسال تعليق

أحدث أقدم

Advertisement

Put your ad code here