अनलॉक 3 पर चंडीगढ़ प्रशासन के बड़े फैसले

चंडीगढ़, सौरव सारसर। देश में अनलॉक 3 की घोषणा हो चुकी है। जिसपर शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को मद्देनजर रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कुछ बड़े फैसले लिए है। अनलॉक 3 में केंद्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने की अनुमति दे दी है। लकिन चंडीगढ़  प्रशासन फिलहाल नााइट कर्फ्यू हटाने के पक्ष में नहीं है। प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है। जिसके चलते शहर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। 

साथ ही प्रशासन ने शनिवर और रविवार को सुखना लेक को बन्द करने का भी फैसला लिया है। चंडीगढ़ ने पहले ही जता दिया था कि प्रशासन वीकेंड्स पर सुखना लेक को बन्द करने की तैयारी में है। जिसपर शुक्रवार को मोहर लग गई। 
इसके अलावा शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में  ओड ईवन फॉर्मूले से दुकानें खुलेगी। किन मार्केट्स में ये फॉर्मूला लागू होगा फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही सभी दुकानें रात 8 बजे बन्द हो जाएगी केवल खान यान की दुकानें व रेस्टोरेंट्स ही रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने ये फैसले कोरोना वायरस के बड़खते मामलों को देखकर लिए है।

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

Advertisement

Put your ad code here