World photography day 2020: तस्वीरें वो, जो आपने ली है

 

चंडीगढ़, सौरव सारसर। आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है। कहतेे है किसी लम्हे को अगर कैद करना हो तो उसकी तस्वीर ले लेनी चाहिए। ऐसी ही कुछ आपके द्वारा खींची गई तस्वीरों को दुनिया तक पहुंचाने का टीसीएन न्यूज़ बना रहा है ज़रिया। तो आइए शुरूू करते तस्वीरों का सिलसिला।

शांत नीले समंदर की यह तस्वीर इंडोनेशिया, बाली के पांडवा बीच (pandawa beach) का है। जिसे क्लिक किया है नोलिना अश्वनी डिसूजा ने। यह तस्वीर उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों में बाली ट्रिप के दौरान एक तेज़ दोपहर में ली थी। नोलिना कोलकाता में रहती है। और बायो की स्टूडेंट है।

एक झलक इस जिग्नाटिक बाघ को देखकर लगता है, जैसे फोटो खिंचवाने के लिए ही कैमरा को पोज़ दे रहा हो। तस्वीर जीरकपुर के छतबीड़ जू की है। जिसे क्लिक किया है, बिरकरण सिंह ने। बिरकरण सिंह बतातेे है यह तस्वीर उन्होंने तब ली जब बाघ घूमनेेे आए लोगों के सामने उछल कूद कर रहा था। यह उनकी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है, वे पेशे सेे फोटोग्राफ हैै।

तस्वीर महक चौहान ने ली है। वे लिखती है की वर्क फ्रॉम होम इस बड़े प्राणी के लिए तो झपकी फ्रॉम होम है। तस्वीर महक के बगीचे की है, जिसे उन्होंने लॉकडाउन में घर से काम करते समय लिया। महक पेशे से आरजे है।

सुनहरेेेेे आसमान की तस्वीर बनाते शांता पानी की यह तस्वीर चंडीगढ़ की सुखना लेक की है। जिसे हमें भेजा है प्रभनूर कार ने जो कि पेशेेे से एक लेखिका और फोटोग्राफर हैै।

बारिश केे मौसम में रंग बिखेरते फूलों की यह तस्वीर आई है, नौका विहार, गोरखपुर से। जिसे क्लिक किया है, आदित्य गोस्वामी ने।

कैटेड्रेल मेट्रोपोलिटाना प्राइमाज़ियल डी सांता मारिया असुन्टा (Cattedrale Metropolitana Primaziale di Santa Maria Assunta) की है। जिसे क्लिक किया है, नथानेल डिसूजा ने। नथानेल कोलकाता में स्टूडेंट है। 
बता दें कि पीसा कैथेड्रल एक मध्ययुगीन रोमन कैथोलिक कैथेड्रल है, जो वर्जिनिया के पीसा में पियाज़ा देई मिराकोली में वर्जिन मैरी की मान्यता के लिए समर्पित है।

पत्तों में छुप कर बैठे इस शांत गिरगिट की तस्वीर चंडीगढ़ के सुखना लेक की है। जिसेेेे क्लिक किया है‌‌, गुलशन संगम ने। पेशे से गुलशन फोटोग्राफर है। जो लिखते है, "मैं गिरगिट की तरह बनना चाहता हूं क्योंकि मैं हर तरह की जिंदगी से प्यार करना चाहता हूं।"

ढलते समय आसमान में सोना बिखेरते सूरज को कैमरेे में कैद किया है हनी सिंह ने। हनी एक मीडिया स्टूडेंट और फोटोग्राफर है। तस्वीर लॉकडाउन की है। जिसे हनी ने चंडीगढ़ में अपने की छत से क्लिक किया है।

खूबसूरत वादियों की यह तस्वीर रूमटेक, सजोंग ईस्ट सिक्किम से आई है। जिसे क्लिक किया है, पुष्कर जीएम ने। पुष्कर नेपाल से  है। और होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट है।

बर्फीली सफेद पहाड़ियों में चार चांद लगाते हुए फूलों की यह तस्वीर है, हिमाचल प्रदेश के दुब्लिंग, किन्नौर की। जिसे हम तक पहुंचाया है, राहुल सुमन नेगी ने। पेशे से राहुल पत्रकार है। 

समंदर के किनारेे की इस तस्वीर को हम तक पहुंचानेे का काम कियाा है, ईशा करण ने। तस्वीर मोम्बासा केन्या, अफ्रीका की है। निशा पंचकूला की रहने वाली है हाउस फोटोग्राफी करना उनका पसंदीदा शौक है। ईशा ने यह तस्वीर अपने अफ्रीका ट्रिप के दौरान ली थी।

बारिश केेेे मौसम की यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मंडी से आई है। तस्वीर को क्लिक किया है, लवेश कुमार ने। लवेश लिखते हैं "बरसात के मौसम में, दोपहर का समय है, मैं देख रहा हूं कि छत से बादल घाटी पर आ रहे हैं, उन्होंने मुझे अपनी शक्ति के साथ मंत्रमुग्ध कर दिया था और साथ ही साथ हरे धान के खेतों में यह मुझे और अधिक शांतिपूर्ण बनाता है।"

और आखिर में ढलते सूरज की दिल को सुकून देनेे वाली यह खूबसूरत तस्वीर हमें भेजी है, अरुणाचल प्रदेश से मागा माइकल ने। तस्वीर अरुणाचल प्रदेश के रागा सनसेट पॉइंट की है। माइकल एक मीडिया स्टूडेंट और फोटोग्राफर है।

-TCN News 

إرسال تعليق

أحدث أقدم

Advertisement

Put your ad code here