16 सितंबर से पंजाब और हरियाणा के इन मार्गों पर दौड़ेंगी सीटीयू बसें

चंडीगढ़, सौरव सारसर। चंडीगढ़ में लॉकडाउन केेे बाद से बंद पड़ी इंटर-स्टेट‌ बस सेवा को द चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) 16 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। बस सेवा का संचालन फिलहाल पंजाब और हरियाणा के आठ-आठ मार्गों पर किया जाएगा। जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग के चलते बस में 50 प्रतिशत सवारियों को ही सफर करने दिया जाएगा। बस की टिकटें बस में सफर के दौरान और ऑनलाइन माध्यमों से ली जा सकेेंगी। ऑनलाइन टिकटों के लिए सीटीयू की वेबसाइट ctuonline.chd.gov.in या मोबाइल ऐप 'सीटीयू मुसाफिर' से भी बुक कराया जा सकेगा। 
पंजाब में बस सेवा चंडीगढ़ से होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, उन्नाना से मेहतपुर, लुधियाना, दीना नगर मार्गों के लिए होंगी।
हरियाणा में बस सेवा चंडीगढ़ से पानीपत, रोहतक, यमुना नगर, जिंद, हिसार, सिरसा, हांसी, दिल्ली से कुंडली बॉर्डर मार्गों के लिए होंगी।

इन मार्गो के लिए बसें ISBT सेक्टर 17 और ISBT सेक्टर 43 से मिलेंगी। 16 सितंबर से पहले सेक्टर 17 से मंडी को वापस सेक्टर 26 शिफ्ट कर दिया जाएगा।

-TCN News

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Advertisement

Put your ad code here